फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर सहित कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। जहां सुबह शाम गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गुंजाएमान रहे। नौ दिनों तक चले कार्यक्रम में प्रतिदिन भक्तों ने पंडालों में पहुंचकर गणपति बप्पा की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

रविवार को गणेश भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस मौके पर देवेंद्र कुमार उर्फ दीनू पूर्व सभासद, बीनू सिंह, मनीष सिंह, वैभव सिंह, उत्कर्ष सिंह, विजय सिंह, उमा सिंह, निर्मल, महेंद्र, दिव्या, प्रिया, पूनम, राजेंद्र, सविता, बरदानी, विनोद, जयप्रकाश, अंकित तिवारी, आस्तिक द्विवेदी, सागर गुप्ता, अनुराग तिवारी, दीपू यादव आदि मौजूद रहे।
सुमेरपुर संवाद के अनुसार, रविवार को गाजे-बाजे के साथ गायत्री तपोभूमि स्थित गायत्री गंगा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय के पास गणेश सेवा समिति की ओर से स्थापित गणेश पंडाल में रामलीला का मंचन हुआ। इसमें राम का अभिनय अवनीश भरखरी, लक्ष्मण की भूमिका लवकुश बांदा, जनक का किरदार कालका प्रसाद पलरा और परशुराम का अभिनय आशीष अवस्थी कानपुर ने किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, बाबू सोनी, श्यामजी तिवारी, अशोक गुप्ता, अतुल दुबे, विनीता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें