फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की अनुमति न मिलने से गणेश उत्सव की तैयारियां ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर होने वाले गणेश उत्सव की प्रशासन से अनुमति न दिए जाने से तैयारियां ठप पड़ी हैं। वहीं मूर्तिकार सिद्धिविनायक की मूर्तियां तैयार कर रखे हैं कि शायद गणेश भक्त उन्हें ले जाएं। कोरोना काल में मूर्तिकार का धंधा बुरी तरह से चौपट है। जिससे वह बेहद ही परेशान हैं। कस्बे में नगर पंचायत के सामने सिद्धिविनायक गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाती रही है।
विज्ञापन

बीते वर्षों में गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता रहा है। लेकिन इस वर्ष प्रशासन से अनुमति न मिलने पर तैयारियां ठप पड़ी हैं। गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष बाबू सोनी ने बताया उन्होंने गणेश उत्सव के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। लेकिन एसडीएम सदर के यहां से स्वीकृत नहीं मिली है। वहीं गणेश भक्तों ने बताया पुलिस स्थानीय स्तर पर छोटी मूर्ति रखकर परंपरा निभाने के लिए पूजन-अर्चन की अनुमति दे रही है।
11 हजार रुपये तक की गणेश मूर्ति
मूर्तिकार रघुराज सिंह ने कहा उनके पास जिले सहित पड़ोसी जनपदों के कई कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों के 40 आर्डर मिले हैं। वह आर्डर पर ही मूर्तियां तैयार कर रहे हैं। क्योंकि महंगाई के चलते मूर्तियां बनाकर रखना भी ठीक नहीं है। बताया छोटी मूर्ति 5100 रुपये व बड़ी मूर्ति 11 हजार रुपये तक में दी जा रही है। उन्होंने बताया घाटमपुर, बांदा, महोबा, चित्रकूट सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आर्डर हैं। मूर्तियां बनकर तैयार हैं और ज्यादातर गणेश भक्त मूर्तियों को अपने गंतव्य स्थान को ले भी गए हैं। जिले में कैथी गांव व मेरापुर से भी मूर्ति का आर्डर मिला है।
विज्ञापन

सिर्फ सात मूर्तियों का आर्डर मिला
मूर्तिकार मनोज ने बताया उन्हें भी सात गणेश मूर्तियों का आर्डर मिला था। जिसमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े भक्त हैं। बताया महंगाई के चलते मूर्ति बनाना मुश्किल कार्य हो गया है। कोरोना काल में उनके धंधे में सबसे ज्यादा मार पड़ी है। कहा राजनीतिक बैठक, रैली, नुक्कड़ सभाएं हो रही हैं। लेकिन पर्वों में सख्ती बरती जा रही है। जिससे लोगों में कुंठा व्याप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें