फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला

Sun, 09 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
गांव में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर (मौदहा)। बिवांर थाना क्षेत्र के रतौली गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे आपसी विवाद में पति ने पत्नी की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद घर की कुंडी लगाकर भाग निकला। दोपहर में उसकी छोटी बेटी स्कूल से घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतका के देवर ने अपने बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रतौली गांव निवासी रामरतन प्रजापति की पत्नी सिसलिया (53) के पांच बच्चे हैं। उसकी तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है। जबकि एक बेटा मानसिक कमजोर है और बेटी पढ़ाई कर रही हैं।  शनिवार सुबह बेटी के स्कूल जाने के बाद दंपति में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सुबह करीब 10 बजे सिसलिया नहा रही थी। इस दौरान एक बार फिर दोनों में विवाद हुआ। गुस्साए रामरतन ने लाठी से उसकी पिटाई कर दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से सिसलिया की मौत हो गई।

रामरतन दरवाजे की कुंडी लगाकर भाग निकला। दोपहर बाद उसकी बेटी रेखा स्कूल से लौटी और कुंडी खोलकर अंदर गई तो मां को लहूलुहान पाया। इस पर उसने पड़ोस में रह रहे चाचा रामलाल को जानकारी दी। रामलाल की सूचना पर सीओ उमरदराज खां व बिवांर थानाध्यक्ष अभिमन्यु यादव मौके पर पहुंचे। रामलाल ने बताया कि दंपति के बीच विवाद की जानकारी थी, लेकिन आपसी मामला होने की वजह से उसने ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने शव के पास से ही लाठी भी बरामद कर लिया है। रामलाल की तहरीर पर पुुलिस ने रामरतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें