फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पीसीएस में राजेश का चयन

Sat, 28 Mar 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय से सटे सिड़रा गांव के होनहार राजेश कुमार यादव का यूपी पीसीएस में नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है। उसका पूर्व में बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन हो चुका है।
विज्ञापन


सिड़रा निवासी राजेश कुमार यादव ने बताया कि उसने मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से वर्ष 2006 में इंटर की परीक्षा पास की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया।

बताया कि यूपीपीसीएस की वर्ष 2013 में हुई परीक्षा में उसका नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय ताऊ कालका प्रसाद यादव को दिया है। बताया कि पिता शिवशंकर यादव खेती किसानी का काम करते है। जबकि माता मिथला देवी खेती बाड़ी में सहयोग कर घर संभालती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें