फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत

Fri, 29 May 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक हादसे में ससुर की मौत की खबर सुनकर बाइक से ससुराल जा रही महिला की साड़ी पहिए में फंस गई। वहीं दूसरी दुर्घटना में ट्रक के पहिए के नीचे कुचलकर महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


राठ प्रतिनिधि के अनुसार, दादा की मौत की खबर पाकर खरेला थाने के चंदौली गांव निवासी रजनी पत्नी अयोध्या प्रसाद अपने भाई शेखर और भतीजे जीतेंद्र के साथ बाइक पर बैठकर जरिया थाने के कछवाकलां गांव जा रही थी।

दोपहर बाद गांव के पास पहुंचने पर अचानक महिला की साड़ी बाइक के पिछले पहिए में फंस गई। जिससे महिला अपने चार वर्षीय मासूम बच्चे के साथ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


परिजन घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के साथ बाइक में बैठा उसका मासूम पुत्र यश भी घायल हो गया।

उधर, पौथिया प्रतिनिधि के अनुसार, मुख्यालय के गौरादेवी निवासी बिट्टो (20) पत्नी संतोष, पुत्र अजय व तीन वर्षीय नातिन के साथ बाइक से मायके कलौलीजार से घर लौट रही थी।

गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे पौथिया गांव के बाहर नैठी मोड़ के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे बिट्टो देवी उछलकर ट्रक के पहिये के नीचे जा पहुंची।

जिससे कुचलकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक में सवार पुत्र व नातिन घायल हो गए।  वहीं दुर्घटना करने के बाद चालक ट्रक को मौरंग खदान की ओर लेकर भाग निकला। ललपुरा थानाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि सूचना मिली है, घटना स्थल पर पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें