फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक बरामद, चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 09 Feb 2019 11:49 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
बरामद ट्रक व पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा जिले के चिल्ला घाट से ले जाए गए ट्रक को पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार को 16 दिन बाद टिकरी गांव के पास अछरौल मोड़ से बरामद कर लिया। घटना में शामिल अंतर जनपदीय चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन तमंचा बरामद किया हैं। जबकि गैंग के चार सदस्य फरार हैं। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी संतोष कुमार सिंह ने लूट की घटना उजागर करने वाली टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।  
विज्ञापन


23 जनवरी की रात करीब 11 बजे ट्रक चालक शिवम तिवारी व खलासी श्यामलाल यादव को चिल्ला पुल के पास बदमाशों ने नशीली चाय पिलाई। इसके बाद उनके दो मोबाइल व 36150 रुपये लूट लिए। चालक को इंगोहटा के पास खेतों में फेंक दिया था जबकि खलासी को थाना ललपुरा के पास डाल गए थे। घटना की सूचना लोगों से यूपी 100 को मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को मौदहा कोतवाली लाई। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने ट्रक मालिक हंस बहादुर सिंह निवासी सूदनखेडा, लालगंज रायबरेली की तहरीर पर 25 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया था। एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर पुलिस टीम लगी थी।

एएसपी ने बताया लूट में शामिल सत्येंद्र राजपूत उर्फ शिवा निवासी बुलाकीपुरा, सिविल लाइन इटावा, कंबोध उर्फ शिवकुमार निवासी मडेला, इटावा और राजकुमार उर्फ बुद्धिराज निषाद निवासी दरयाबपुर, असोथर फतेहपुर व अवनीश उर्फ बिल्लू यादव निवासी नगला दलीप कलहर मैनपुरी, को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूटे गए ट्रक व तीन तमंचा बरामद हुआ है। बताया वाहन लुटेरों का सरगना अजय यादव इटावा का है। इसकी गिरफ्तारी के बाद ही अन्य वाहन लूटों की घटनाएं उजागर हो सकेंगी।
विज्ञापन


इस घटना में शामिल गिरोह के सुखराम निवासी दरयाबपुर थाना असोथर, अजय यादव निवासी मनकापुर, बलपुरा इटावा व पिंटू राजपूत निवासी जोहाने, सिविल लाइन इटावा, राजकुमार उर्फ राजू लोधी धरमनगर, सिविल लाइन इटावा हैं। इनकी तलाश में पुलिस जुटी है। घटना का खुलासा करने में मौदहा कोतवाल विक्रमाजीत सिंह, स्वाट टीम के प्रभारी ब्रजेश कुमार यादव, मौदहा थाना के निरीक्षक योगेश कुमार, कांस्टेबल स्वाट टीम रजत सिंह, कमलकांत, शिवप्रताप सिंह, संदीप सिंह, आलोक व मौदहा थाने के कांस्टेबल शिवम पांडेय, अमित कुमार, महिला कांस्टेबल कंचन दोहरे रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें