फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाइयों को पांच साल की कैद

Mon, 27 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
jail - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिवार थानाक्षेत्र के छानीखुर्द गांव में करीब दस वर्ष पूर्व तीन भाइयों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर तीन राधेश्याम यादव ने पांच वर्ष का कारावास व 11 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता शैलेंद्र
विज्ञापन


कुमार सक्सेना ने बताया कि पिछले चार दिसंबर 2006 को बिवांर थाना क्षेत्र के छानीखुर्द में गांव निवासी बीर सिंह के मामा का लड़का बच्चन निवासी कोहना थाना आटा जनपद जालौन तालाब के किनारे भैंसें चरा रहा था। वह ज्यादातर अपने फुफेरे भाई के यहां छानी गांव में बना रहता था। भैंस चराने के दौरान गांव

के ही रामपाल, इंद्रपाल व इंद्रजीत पुत्रगण रामजीवन कुशवाहा लाठी, डंडाें व बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने बच्चन की बुरी तरह पिटाई कर दी। साथ ही उसे आढ़त में बांधकर डाल दिया। ग्रामीणों ने उसे बंधन से मुक्त कराया। घटना से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हाथ पैर व सिर पर फ्रै क्चर
विज्ञापन


आया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में परिजनों ने कराया। घटना की रिपोर्ट घायल के फुफेरे भाई बीर सिंह ने बिवांर थाने में दर्ज कराई।  मामले की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने तीनों सगे भाइयों को पांच-पांच वर्ष के कारावास व 11-11 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें