फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर के साथ दाल-चावल भी ले गए चोर

Tue, 07 Feb 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
घर में बिखरे सामान को देखती भूरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के भटियाना मोहल्ले में रविवार की रात चोर एक बेवा महिला के घर का ताला तोड़ हजारों के गहने, नकदी और गृहस्थी का सामान चुरा कर ले गए। महिला ने थाने में तहरीर दी है। भटियाना मोहल्ला निवासी बेवा भूरी सैनी घर में अकेली रहती है। भूरी ने बताया कि बीते शनिवार को वह महोबा में अपनी
विज्ञापन


बहन के यहां तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के गई थी। घर में ताला लगा हुआ था। सोमवार की शाम जब वह अपने घर वापस लौटी तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो एक घर में सामान बिखरा पड़ा था। भूरी ने बताया कि चोर बक्से में रखे एक जोड़ी सोने की झुमकी, चांदी की पायलें, 10 हजार रुपये, एक गैस सिलेंडर सहित गृहस्थी का चावल, चीनी, दाल आदि सामान ले गए। सूचना पर कोतवाली के एसआई धनंजय सिंह यादव, अरविंद मौर्या ने पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें