सुमेरपुर में जनरल स्टोर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे के देवगांव चौराहा के निकट गुरुवार की रात चोर ने दो दुकानों को निशाना बनाया। टीन की चद्दर उठाकर चोर अंदर घुसा और चोरी कर भाग निकला। दुकानदारों ने ही सुरागकसी कर आरोपी चोर को मय माल के पकड़ लिया और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी चोर से पूछताछ कर रही
है। देवगांव चौराहा में शैलेंद्र कुमार मोबाइल की दुकान खोल रखी है। जबकि उसके बगल में संतोष फौजी जूता व जनरल स्टोर की दुकान खोल रखी है। गुरुवार रात इसी मोहल्ले का निवासी सुंदरलाल रात में दुकानों की चद्दर उठाकर अंदर घुस गया और मोबाइल की दुकान से तीन मोबाइल व नगदी तथा जनरल स्टोर
की दुकान से हजारों का समान व नगदी लेकर गायब हो गया। इस घटना में चोर के हाथ में टीन की चद्दर लग गई। जिससे उसका हाथ फट गया और वह लहूलुहान हो गया। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो चोरी होने पर हक्के बक्के रह गए। उसके बाद सुरागकसी शुरू की। जिस पर सुंदरलाल को
मय समान के पकड़ लिया और जमकर मारापीटा व उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। कस्बा इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चोर को पकड़ लिया गया है और माल बरामद कर लिया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। चोरी का खुलासा कराने में व्यापारी नेता महेश गुप्ता ने विशेष सहयोग किया।