फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए कार से जा रहे मरीज पर ट्रक पलटा, मौत

Fri, 24 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
सदर अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बे में गुरुवार रात थाना सजेती के निकट गुजैनी हाईवे पर अनियंत्रित गिट्टी भरे ट्रक का गुल्ला टूट गया। इससे ट्रक मरीज को इलाज के लिए कानपुर ले जा रही मार्शल गाड़ी पर पलट गया। हादसे में मरीज की मौके पर दब कर मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी को सदर अस्पताल
विज्ञापन


लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर हैं। दो लोग खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सुमेरपुर कस्बे के चांदथोक निवासी कमल किशोर उर्फ लल्ला गुप्ता (58) को गुरुवार की देर रात दिल का दौरा पड़ा। जिसे परिजन मार्शल कार से इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे।

तभी कानपुर जनपद के सजेती थानाक्षेत्र के गुजैनी गांव के निकट हाईवे पर गिट्टी लोड कर जा रहे ट्रक का गुल्ला टूट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर मार्शल कार के ऊपर पलट गया। इस घटना में कमल किशोर व उसकी पत्नी रामबाई (56), पड़ोसी अजय पालीवाल (38), चालक इब्राहीम (40) दब गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही यूपी 100 मौके पर पहुंची। सजेती पुलिस ने आनन-फानन जेसीबी मंगवाकर ट्रक के नीचे मार्शल में दबे लोगों को बाहर निकलवाया। जिसमें घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। जिसमें कमल किशोर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि रामबाई, अजय पालीवाल व मार्शल चालक इब्राहीम का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि रामबाई की हालत नाजुक बताया है।
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर
कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चचेरे भाई विनीत कुमार ने बताया कि कमल किशोर गल्ला मंडी में कमीशन एजेंट था। बताया कि उसके छह बेटियाें हैं जिसमें तीन की शादी हो चुकी है। कहा कि परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें