फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाजी में उलझे सिपाही को दौड़ाकर पीटा

Mon, 11 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
घटना के बाद खानपुर के गांव गिरौरा में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यालय में पुलिस ऑफिस के  निकट सोमवार की रात करीब आठ बजे बिरयानी की ठिलिया पर पहुंचा सिपाही नशे में युवकों से झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस पर हुजूम ने सिपाही को दौड़ा लिया। वह भागकर पुलिस ऑफिस में घुस गया। वहां भी युवकों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस घटना की सूचना पर आरआई व सीओ पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने नशेबाज सिपाही को पकड़कर सदर अस्पताल में उसका मेडिकल कराया है। नगर पालिका पार्क के निकट पुलिस ऑफिस के ठीक सामने कई दुकानदार शाम को ढिलिया लगाकर मीट मुर्गा व बिरयानी बेचते हैं। शाम के समय इन दुकानों पर दर्जनों लोग आते हैं और खड़े होकर लजीज भोजन का आनंद लेते हैं। सोमवार की रात करीब आठ बजे बिरयानी की एक ढिलिया पर कुछ युवक खा रहे थे। तभी पुलिस लाइन का सिपाही सुंदरलाल भी बिरयानी लेने पहुंचा।
विज्ञापन


इस दौरान किसी बात को लेकर युवकों से उसका विवाद हो गया। इस पर युवकों ने उसे दौड़ा लिया। लेकिन वह किसी तरह भाग कर पुलिस आफिस में जा घुसा। इसके बावजूद युवक उसका पीछा करते वहां जा पहुंचे और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस घटना की सूचना पर सीओ सीताराम और आरआई मूलचंद्र यादव सहित कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस उसे नशे में होने पर सदर अस्पताल ले गई। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। इस मामले में प्रभारी कोतवाल सुरजीत कुमार का कहना है कि सिपाही का मेडिकल कराया गया है। इस मामले की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजेंगे। सदर अस्पताल के डाक्टर एके सिंह ने बताया कि मेडिकल में सिपाही अल्कोहल का सेवन किए पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें