फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने जमकर किया उपद्रव

Sun, 31 Jul 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बोलेरो देखते एसडीएम मोहम्मद रिजवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार रात नवोदय विद्यालय के आधा सैकड़ा छात्रों ने जमकर उपद्रव किया। छात्रों ने स्कूल परिसर में खड़ी बोलेरो, स्कूल की लाइब्रेरी, क्लास रूम, प्रधानाचार्य आवास, कार्यालय, प्रधानाचार्य कक्ष की खिड़कियों में लगे शीशे चकनाचूर कर दिए। इसी के साथ उपद्रवी छात्रों ने परिसर में लगा एक सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। करीब एक घंटे तक छात्रों ने जमकर पथराव किया। स्कूल प्रशासन के फोन पर जब कोतवाली पुलिस पहुंची तो छात्र अपनेे कमरों में आराम करते मिले। प्रधानाचार्य का कहना है कि अनुशासन बनाए रखने को लेकर छात्रों पर सख्ती की गई है। अनुमान है कि इसी बात पर उन्होंने तोड़फोड़ की हो।
विज्ञापन


कस्बे से उरई रोड पर करीब पांच किमी दूर स्यावरी मौजा स्थित नवोदय विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राएं हास्टल में रहकर अध्ययन करते हैं। रविवार रात करीब सवा एक बजे आधा सैकड़ा से अधिक छात्रों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। छात्रों ने स्कूल के बरामदे में खड़ी एक बोलेरो के सारे शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए।

इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने लाइब्रेरी, क्लास रूम, कार्यालय, प्रधानाचार्य आफिस और प्रधानाचार्य के आवास में खिड़कियों में लगे पथराव कर चकनाचूर कर दिए। तोड़फोड़ के दौरान किसी भी टीचर ने बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटाई।
विज्ञापन


चौकीदार मनोज शुक्ला ने बताया कि छात्रों ने उसके कमरे, हॉस्टल के वार्डन प्रवेंद्र कुमार और आलोक देवल के कमरों के दरवाजों की बाहर से कुंडी बंद कर दी। छात्रों ने करीब एक घंटे तक जमकर उपद्रव किया। स्कूल प्रशासन की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो छात्र अपने बिस्तरों पर लेटे मिले। प्रधानाचार्य डीवी यादव ने बताया कि छात्रों ने परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछले काफी समय से छात्र स्कूल की बाउंड्रीवाल फांदकर बाहर निकल जाते थे।

इसके अलावा स्कूल की छत पर भी घूमा करते थे। बताया कि शाम छह बजे के बाद स्कूल में ताला लगाने से अंदर नहीं जा पाते हैं। उन्हाेंने शाम के बाद छात्रों के स्कूल के अंदर आने पर पाबंदी लगा दी है। अनुमान है कि छात्र इन्हीं पाबंदियों के चलते नाराज हो। बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के अभिभावकों को घटना की सूचना दे दी।

तोड़फोड़ की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम मोहम्मद रिजवान को प्रधानाचार्य ने बताया कि उपद्रवी छात्र सफेद ड्रेस पहने होने के साथ मुंह में कपड़ा बांधे थे। जब एसडीएम ने छात्रों से बात की तो सभी ने एक स्वर में अनभिज्ञता प्रकट की। एसडीएम ने कहा कि जिन छात्रों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है ऐसे छात्रों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही छात्रों के द्वारा तोड़े गए सीसीटीवी कैमरे के जरिए उपद्रवी छात्रों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें