व्यापमं घोटाले में जिले के तार भी जुड़ते दिख रहे
हैं। एमपी की एसटीएफ ने मुस्करा थानाक्षेत्र के गहरौली गांव में एक सॉल्वर
की तलाश में छापामारी की। हालांकि एसटीएफ के हाथ कुछ नहीं लगा, लेकिन गांव
में दहशत का माहौल जरूर है।
गौरतलब है कि एमपी में डाक्टराें की भर्ती
परीक्षा में व्यापमं घोटाला हुआ है। इसके तार मुस्करा थानाक्षेत्र के
गहरौली गांव से जुड़े हैं। शनिवार को दोपहर ग्वालियर से आई एसटीएफ ने गांव
में रामकिशन के पुत्र मंगल की तलाश में गांव पहुंची।
शाम सात बजे टीम ने
मंगल के घर परदबिश दी, लेकिन मंगल एसटीएफ के हाथ नहीं आया। एसटीएफ ने घर के
लोगों व पड़ोसियों से मंगल के विषय में जानकारी ली।
बताया जाता है कि मंगल
दो वर्ष पूर्व वेटनरी डाक्टर का डिप्लोमा मथुरा से प्राप्त कर प्राइवेट
कंपनी में काम कर रहा है। एसटीएफ ग्वालियर के एक एसआई ने बताया कि मंगल का
नाम परीक्षा में सॉल्वर के रूप में सामने आ रहा है।
इसलिए उसकी तलाश में वह
गांव आए हैं। शाम को मंगल के न मिलने पर रविवार को सुबह फिर से मुस्करा
पुलिस के साथ उसके घर में दबिश दी गई। मगर मंगल पुलिस के हाथ नहीं लगा।
दबिश को लेकर मंगल के परिजनों में दहशत का माहौल है। परिजनों का कहना है कि
मंगल का इस मामले में कोई हाथ नहीं है।