फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार

Thu, 03 May 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हत्यारोपी रामकुमार पुलिस कस्टडी में। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के अतरइया गांव में वृद्ध की हत्या के मामले में फरार आरोपी पुत्र को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस अभिरक्षा से भागी आरोपी बहू का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


अतरइया गांव निवासी रामऔतार तिवारी (80) की हत्या संपत्ति की लालच में उसके सबसे छोटे पुत्र रामकुमार तिवारी ने अपनी पत्नी डाली तिवारी के साथ मिलकर हत्या कर दी और शव को घर के एक कमरे में दफन कर दिया था। घटना का खुलासा 29 अप्रैल को हुआ। पुलिस ने मौके से हत्यारोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी पुत्र रामकुमार तिवारी गांव से फरार हो गया था।

मगर डाली तिवारी 30 अप्रैल की रात महिला थाना से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गई। एसपी दिनेश कुमार पी के कड़े रुख के चलते थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा को सुबह पांच बजे सफलता हाथ लगी और हत्यारोपी पुत्र रामकुमार को पंधरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। गुुरुवार को ही उसे जेल भेजा दिया। थानाध्यक्ष के साथ एसआई अरविंद मिश्रा, सिपाही धर्मेद्र कुमार, सत्यम शुक्ला, सरवन कुमार शामिल रहे। उधर, तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभिरक्षा से फरार बहू को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।  मुख्यालय में पकड़े गए आरोपी बेटे के गिरफ्तार करने की जानकारी मीडिया को दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें