फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गाए सोहर गीत

Sun, 06 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर कस्बा सहित हमीरपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। आधी रात में कृष्ण जन्म के बाद श्रद्धालु भक्तों ने सोहर गीत गाए और जमकर आतिशबाजी की। मुख्यालय में विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। देर रात तक मंदिरों में कीर्तन भजन चलता रहा।
विज्ञापन


शनिवार रात कृष्ण जन्म को लेकर महिलाओं व पुरुषों ने दिन भर व्रत रखा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद लोगों ने अपना व्रत तोड़ा और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।

वहीं महिलाओं ने सोहर  गीत गाकर थालियां बजाईं। लोगों ने एक दूसरे को प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मुख्यालय के बलदाऊ मंदिर, पुलिस लाइन स्थित राधेकृष्ण मंदिर, चौरा देवी परिसर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर व रानी लक्ष्मीबाई पार्क स्थित मंदिर में रात भर भजन कीर्तन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें