फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से बटाईदार की मौत

Wed, 13 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा मवेशियों से सब्जी की फसल बचाने को लगाए गए कटीले तारों में खेत मालिक ने करंट दौड़ा दिया। करंट की चपेट में आने से बटाईदार गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पौथिया सब स्टेशन के अवसर अभियंता घटनास्थल पर पहुंचे। खेत में पड़ी केबिल सील कर उन्होंने मालिक के खिलाफ कोतवाली में बिजली चोरी की तहरीर दी है।

 स्थानीय कोतवाली के चंदौखी गांव में इशरार अहमद अपने खेत में सब्जी की बारी लगाए है। इस बारी में बटाईदार किशना (22) पुत्र पुत्तन कुशवाहा था। इशरार अहमद ने खेत की मेड़ में चारों तरफ कटीले तारों में एलटी लाइन से अवैध तरीके से करंट प्रभावित किए था।
विज्ञापन


खेत में सबमर्सिबल की तीन एचपी की मोटर डालकर अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहा था। मवेशियों से फसल बचाने को मंगलवार की रात उसने कटीले तारों में करंट दौड़ा दिया। बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे बटाईदार किशना सब्जी की बारी में गया।

जैसे ही उसने खेत की मेड़ पर पैर रखा, करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन युवक को सदर अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही अवर अभियंता राजेश राम, संविदा लाइन मैन चंद्रप्रकाश साहू के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

जांच पड़ताल कर उन्होंने बताया कि इशरार अहमद अवैध तरीके से बिजली की चोरी कर रहा था। बताया कि वह कुएं में तीन एचपी की मोटर डालकर खेत की सिंचाई करता है। बताया कि इसके पूर्व यह खेत महावीर के नाम था। उसे भी अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौके से तीन अलग-अलग केबिलें बरामद कर सील की हैं। स्थानीय कोतवाली में जेई ने इशरार अहमद के खिलाफ तहरीर दी है।

मृतक किशना के पिता पुत्तन कुशवाहा ने बताया कि खेत की मेड़ में लगे कंटीले तारों से केबिल कट जाने से करंट दौड़ रहा था, जिससे यह घटना हो गई।

उधर कोतवाली प्रभारी पीके यादव ने कहा कि किशना ही प्रतिदिन करंट दौड़ाता था। बताया कि जेई की तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें