फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे जीवन मानवता का पाठ पढ़ाते रहे संत गाडगे

Sun, 21 Dec 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय में संत गाडगे महाराज के परिनिर्वाण दिवस पर हुई गोष्ठी में कवि बद्रीप्रसाद वर्मा ने कहा कि संत गाडगे ने देश में सभी वर्गों के लिए संघर्ष कर मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बच्चों को शिक्षित किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन कर रहे महासभा के महामंत्री राजेश श्रीवास ने कहा कि हम सभी को संत गाडगे के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। कहा कि संत ने हमेशा गरीबों व दबे कुचलो के लिए संघर्ष किया।

गोष्ठी में जयराम वर्मा, मनीराम बुंदेला, रामऔतार, रामरतन श्रीवास, रामकृपाल, श्यामबाबू, गंगासागर, सुनील कुमार, कल्याण सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मैयादीन श्रीवास ने की।
विज्ञापन


उधर, मौदहा कसबे के कुम्हरौड़ा मोहल्ला स्थित आदर्श इंटर कालेज में संत गाडगे महाराज जी का परिनिर्माण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। अध्यक्षता राजाराम श्रीवास व संचालन रामलाल पतंगा ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान आशाराम श्रीवास, रतिराम, ओमप्रकाश, महेश्वरीदीन, लक्ष्मी श्रीवास, रामप्रकाश आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें