फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग छीनकर भाग रहे युवक को राहगीरों ने धुना

Wed, 24 May 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले जाती हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला का बैग लेकर भाग रहे एक युवक को राहगीरों ने पकड़कर बेरहमी से पीटकर बेदम कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गई। पुलिस ने आरोपीे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को उसे जेल भेजेगी।
विज्ञापन



मुख्यालय के अमनशहीद मोहल्ला निवासी शिवकली बुधवार की सुबह एसबीआई शाखा स्थित अपने खाते से एक हजार रुपये निकाले। रुपये को उसने बैग में रख पैदल घर जा रही थी। तभी बसस्टैंड के पास पीछे लगे युवक ने उसका बैग छीन लिया। और भागने लगा। शोर शराबा होने पर युवक ने कुछ दूर जाकर बैग को फेंक दिया। इसके बाद राहगीरों उसे पकड़ कर जमकर मारापीटा।

कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह ने पकड़े  गए युवक का नाम सुनील निवासी मेरापुर बताया है। बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें