फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर निकलेगी प्रभात फेरी

Mon, 26 Jan 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 7:45 बजे से 8:15 बजे तक समस्त विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी में भाग लिया जाएगा। अधिकारियों की एक प्रभात फेरी का आयोजन स्टेडियम ग्राउंड से कलेक्ट्रेट प्रांगण तक किया जाएगा। इसके संयोजक जिला क्रीड़ा अधिकारी तथा जिला पूर्ति अधिकारी बनाए गए है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि 7:45 से 8:30 बजे तक समस्त सरकारी भवनों पर झंडारोहण अभिवादन तथा इस अवसर पर संविधान में उल्लिखित संकल्प के स्मरण तथा राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। इसके बाद महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।

बताया कि 9:15 बजे गांधी पार्क पुलिस लाइन के सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। 9:20 बजे स्टेडियम में क्रास कंट्री रेस आयोजित होगी। चिकित्सा सुविधा के लिए सीएमओ एक एंबुलेंस उपलब्ध कराएंगे। 9:30 से 12 बजे तक पुलिस परेड ग्राउंड पर पुलिस परेड के बाद विद्यालय के छात्र छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।
विज्ञापन


प्रात: 10 बजे राष्ट्रध्वज समस्त विद्यालयों में फहराया जाएगा। राजकीय महिला डिग्री कालेज में मध्याह्न 12:30 से 1:30 बजे तक जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों की गणतंत्र दिवस का महत्व पर भाषण प्रतियोगिता होगी। एडीएम ने बताया कि शाम 4 बजे स्टेडियम में फुटबाल मैच व खो-खो प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के अतिरिक्त शासकीय भवनों पर कार्यालय अध्यक्षों तथा एतिहासिक महत्व के भवनों पर अधिशाषी अधिकारी प्रकाश व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें