फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़कर लगा ली फांसी

Mon, 26 Jan 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। करेली थाना क्षेत्र के सदियापुर के रहने वाले टेंपो चालक राकेश सोनकर (30) ने रविवार सुबह पत्नी से झगड़ाकर फांसी लगा ली। राकेश के घरवालों का आरोप है कि झगड़े के बाद पत्नी एकता और साली प्रियंका ने उसे कमरे में बंद कर दिया था। घर वालों ने दरवाजा खोलकर राकेश को फांसी से उतारा और उसे काल्विन अस्पताल ले गए। वहां से उसे एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एसआरएन में राकेश को मृत घोषित कर दिया गया। राकेश की मौत के बाद अस्पताल में ही उसके घरवालों और ससुराल वालों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों पक्ष करेली थाने भी गए लेकिन देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई थी।

राकेश शनिवार रात अपने दोस्त आलोक की बहन की शादी में गया था। शादी में जाने से पहले भी उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। सुबह नौ बजे वह लौटकर आया तो फिर से पत्नी से झगड़ा हो गया। आरोप है कि उसने एकता के साथ मारपीट भी की। इसके बाद एकता ने अपनी बहन प्रियंका के साथ मिलकर उसे कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर परिवार वाले आए लेकिन एकता ने घर का दरवाजा भी भीतर से बंद कर लिया। लोग दरवाजा खुलवाकर राकेश के कमरे तक पहुंचे। यह भी बताया जा रहा है कि राकेश का कमरा भीतर से बंद था। दरवाजे को धक्का मारकर खोला गया। दस बजे राकेश पंखे के चुल्ले पर फांसी पर लटकता मिला। उसे काल्विन और एसआरएन में ले जाने तक दो घंटे का समय बीत गया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

मौत के बाद राकेश के घर वालों और ससुराल वालों में भिड़ंत हो गई। आरोप है कि एकता अस्पताल पहुंची तो उसको वहां भी मारापीटा गया। राकेश के दो बेटे अंश और वंश हैं। वह तीन भाइयों में मझला था। परिवार में पिता कैलाश सोनकर, भाई अनिल और राजू तथा मां मालती देवी हैं। पिता की लोकनाथ में सब्जी की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें