फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे से हटाया अतिक्रमण

Tue, 19 May 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर कस्बे में नेशनल हाइवे को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए एसडीएम सदर की मौजूदगी में नगर पंचायत व थानाध्यक्ष के साथ पेट्रोल पंप से इस अभियान की शुरूआत हुई। जिससे फुटपाथ पर कब्जा जमाने वाले व्यापारियों के टीन टप्पर तोड़कर नगर पंचायत में जमा करा दिए गए। कहीं कहीं लचीला रुख अपनाने का आरोप लगाकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी से विरोध दर्ज कराया और फिर पशु बाजार के निकट पंचायत कर्मियों को गाली गलौज कर दौड़ा लिया। पुलिस ने अध्यक्ष समेत तीन को नामजद कर बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम सदर रामसुरेश वर्मा, सीओ सदर बीएन राय, थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी बीपी यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनारायन सोनकर की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ।  शुरूआत पेट्रोल पंप से की गई और देर शाम तक पशु बाजार निकट तक अतिक्रमण हट सका।

बस स्टैंड के पास सड़क के एक ओर अधिक दूरी तक जब अतिक्रमण हटाया जाने लगा तो नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने एसडीएम सदर से आपत्ति जताई और कुछ व्यापारियों के साथ नरमी बरते जाने का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों के साथ सामान व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन


तब थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने व्यापार मंडल अध्यक्ष को शांत कराया। वहीं पशु बाजार के निकट नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष व उसके समर्थकों ने नगर पंचायत के कर्मियों के साथ गाली गलौज कर उन्हें दौड़ा लिया।

जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों के विरोध किए जाने पर पुलिस ने पंचायत के सफाई कर्मी की तहरीर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष समेत तीन को नामजद कर 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को नगर पंचायत कर्मियों द्वारा सड़क पटरी किनारे अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष व रामकिशोर आदि ने सफाई कर्मियों से अभद्रता कर गाली गलौज की। इस पर सफाई कर्मी बिंदा की तहरीर पर बलवा, सरकारी काम में बाधा, जानमाल की धमकी देने सहित दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें