फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक गयादीन बने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष

Thu, 15 Jan 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने राठ विधायक गयादीन अनुरागी को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। विधायक के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कांग्रेस हाईकमान के इस निर्णय का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलायेंगे।

युवाओं को जोड़कर पार्टी को मजबूत करेंगे। पन्ना लाल राजपूत, दुष्यंत राजपूत, लल्ला बाबू, शफीक राईन, कबीर अहमद, नगर अध्यक्ष सोहित मिश्रा, प्रीतम सिंह किसान सहित पार्टी के जिलाध्यक्ष ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें