फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में मारपीट, दो घायल

Thu, 15 Jan 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। पुरानी रंजिश में बुधवार की सुबह महेंद्र गांव के दो परिवार की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। इनमें बीच हाथापाई हो गई। महिलाओं के बीच हुए झगड़े को लेकर दोनों पक्ष के  लोग भी आमने-सामने हो गए। चीख-पुकार पर आए ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए करारी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के महेंद्र गांव की रहने वाली अनारकली पत्नी जीतलाल ने बताया कि पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। बुधवार की सुबह मामूली बात को लेकर उसका पड़ोसी के पत्नी कुसुम देवी से झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान दोनों महिलाएं एक दूसरे से भिड़ गईं। इनके बीच हाथापाई होने लगी। महिलाओं को आपस में मारपीट करता देख दोनों परिवार के अन्य लोग भी एक-दूसरे से भिड़ गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

घायल महिलाओं ने थाने पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायल महिलाओं का नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उधर, मारपीट की घटना के बाद से दोनों परिवाराें के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें