हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र-छात्राओं को
जिलाधिकारी ने सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया। इस दौरान मेधावियों ने
भविष्य को लेकर विचार भी व्यक्त किए। बुधवार की सुबह विद्यालयों के प्रधानाचार्य मेधावी छात्र-छात्राओं को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे।
इंटरमीडिएट
में सर्वाधिक अंक पाने वाली विद्यादेवी पालीवाल रागौल की स्नेहा, शशिकला,
सरदार पटेल की आफरीन, अर्पिता, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रियंाशु सिंह
गौतम, राजीव तिवारी, चित्रगुप्त राठ की आराधना कुमारी, नेशनल इंटर कालेज
मौदहा की आकांक्षा कुमारी सिंघल, पं. दीनदयाल ज्ञान सरोसर चिकासी के
प्रशांत कुमार, मां शारदा बालिका इंटर कालेज राठ की श्वेता सोनी को
सम्मानित किया गया।
हाईस्कूल के सरस्वती विद्या मंदिर के स्वराज
शुक्ला, आशीष रंजन प्रजापति, अंकुर कुमार, वैभव सिंह, विकास द्विवेदी,
शिवेंद्र यादव, डा. अंबेडकर उ.मा.वि. गोहांड के दीपक सक्सेना, भारतीय शिशु
मंदिर सुमेरपुर के बृजेश कुमार, आचार्य श्याम सिंह गौतम उ.मा.वि. पंधरी के
शैलेंद्र प्रताप व चित्रगुप्त इंटर कालेज राठ के प्रिंस कुमार को प्रशस्ति
पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डीएम संध्या तिवारी ने कहा कि
छात्र-छात्राओं को अपनी सफलता का श्रेय दूसरों को देने के साथ ही अपने आत्म
और क्षमता को दूसरों र्से ईष्या द्वेष के बिना पहचान कर भविष्य के लिए
प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय भी मौजूद
रहे।