फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौदहा में हिंदू व मुस्लिम की आबादी में 5,897 का अंतर

Tue, 08 Sep 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा के शहरी क्षेत्र में मुस्लिम और हिंदू आबादी में मात्र 5,897 का अंतर है। वर्ष 2011 की धर्म आधारित जनगणना मेें यह आंकड़े सामने आए हैं। इधर देखा जा रहा है कि अगर मौदहा के अधिकांश मुस्लिम परिवार छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग भिलाई जैसे शहरों में जाकर न बसे होते तो हिंदू आबादी के मुकाबले मुस्लिमों की संख्या अधिक होती। वहीं आबादी के लिहाज से देखा जाए तो जिले के अन्य कस्बों में मुस्लिम आबादी कम है।
विज्ञापन


जिले के शहरी क्षेत्रों में तीन नगर पालिका और चार नगर पंचायतें हैं। इनमें कुल हिंदू 1,65,877 हैं। जबकि मुस्लिमों की जनसंख्या 43,266 है। जिसमें सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी मौदहा शहरी क्षेत्र में है।

वहीं इसके ठीक विपरीत गोहांड कस्बे में सबसे कम हिंदू आबादी के मुकाबले मुस्लिम हैं। 2011 की धर्म आधारित जनगणना के अनुसार शहरी क्षेत्र की आबादी की बात करें तो मौदहा शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 16,963 मुस्लिम हैं।
विज्ञापन


जबकि  हिंदू की संख्या 22,860 है। यहां हिंदू और मुस्लिम आबादी का अंतर केवल 5,897 है। जो अन्य शहरों की आबादी को देखते काफी कम है। मौदहा शहरी क्षेत्र के मुस्लिम बहुतायत में दूसरे प्रांतों में जाकर बस चुके हैं।

नहीं तो मुस्लिम आबादी हिंदू आबादी को कब का पीछे छोड़ चुकी होती। हमीरपुर शहर में 29,266 हिंदू हैं जबकि मुस्लिम आबादी 6,100 है। इसी तरह राठ शहरी क्षेत्र में 49,301 हिंदू, 15,472 मुस्लिम हैं।

वहीं सुमेरपुर नगर में हिंदू और मुस्लिम की आबादी में सबसे अधिक अंतर 33,932 का है। यहां 36,493 हिंदू व 2,561 मुस्लिम हैं। कुरारा नगर पंचायत में 1,142 मुस्लिम हैं। जबकि हिंदू 12,240 हैं।

वहीं मुस्लिम सबसे कम गोहांड कस्बे में 399 है। जबकि 7096 हिंदू हैं। इसी तरह सरीला कस्बे में 629 मुस्लिम व 8,621 हिंदू हैं। जिले में ईसाइयों की कुल जनसंख्या 814 है जो वर्ष 2001 की तुलना में 170.43 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें