फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैवीय आपदा से बचाव के गुर सीखे

Wed, 11 Mar 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबा स्थित जिला ग्राम्य विकास संस्थान में महोबा के  अधिकारियों व कर्मचारियों को दैवीय आपदा का प्रशिक्षण शुरू किया। उद्घाटन महोबा के अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने किया। प्रशिक्षार्थियों से कहा कि वह इसे गंभीरता से लें। क्योंकि केंद्र व राज्य सरकार अब दैवीय आपदाओं के प्रति बेहद सजग है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में महोबा जनपद के अधिकारी व कर्मियों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही उन्हें आगाह किया कि प्रशिक्षण के बाद उन्हें गांव स्तर पर वहां रहने व ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों को प्रशिक्षण देकर दैवीय आपदाओं के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में जिन कर्मचारियों व अधिकारियों को नामित कर यहां प्रशिक्षण के लिए कहा गया है। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नही होगी। मंगलवार से शुरू इस चार दिवसीय प्रशिक्षण की रूपरेखा पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा.सुरेश कुमार सिंह ने विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


महोबा के दैवीय आपदा प्रशिक्षण के लिए 32 कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित हुए। जिन्हें इसी जनपद के डा.उमाशंकर त्रिपाठी प्रवक्ता बीरभूमि महाविद्यालय महोबा, हरिश्चंद्र प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज श्रीनगर, जगदीश प्रसाद यादव अध्यापक डायट केंद्र चरखारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

13 मार्च तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में पशु चिकित्सकों व विशेषज्ञ के अलावा कृषि व अन्य जल संस्थान इत्यादि के अधिकारी भी भाग लेगें। यह प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा। इसका दूसरा चरण 18 से 21 मार्च व तीसरा 23 से 26 मार्च के बीच होगा।

इसी के बाद गांव स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। उधर जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व भारत निर्माण सेवकों से जुड़े 80 युवकों को दो सत्र में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी सहित प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें