फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 साल बाद दूध में मिलावट पर दो साल की कैद

Sat, 20 May 2017 12:36 AM IST
29 साल बाद दूध में मिलावट पर दो साल की कैद
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विज्ञापन
दूध में मिलावट पर एक दूधिए को 29 साल बाद तो दूसरे को 22 साल बाद दो साल की कैद हुई है। एसीजेएम अदालत ने दूधियों पर दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
  जिला अभिहीत अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि कुरारा क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी शिवकुमार तिवारी का 14 सितंबर 1988 को दूध का नमूना लिया था। जांच में फैट 16 प्रतिशत व फैटी सालिड्स 22 प्रतिशत कम होने पर नमूना फेल हो गया।
विज्ञापन

इसी तरह 29 सितंबर 1995 को मौदाहा बिहरका निवासी जयप्रकाश का लिया गया सपरेटा दूध का नमूना भी लैब में फेल पाया गया। जिसमें मिल्क सालिड्स नांट फैट 12 प्रतिशत कम पाया गया। इन दोनों मामलों की सुनवाई मेें एसीजेएम न्यायालय ने आरोपियों को दो वर्ष का कारावास व दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

बताया कि दोनो मामले वर्ष 2011 के पूर्व के हैं। कहा इससे पूर्व किसी भी तरह की मिलावट में सजा का प्राविधान था। वहीं मिलावट के अन्य मामलों में मात्र जुर्माना लगाया जाता है। बताया कि दोनो मामलों में दूध में पानी की मिलावट पाई गई। जिससे फैट कम पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें