फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे व्यापारी, बाजार बंद

Sat, 20 May 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में हुई करोड़ों रुपये की लूट और दो सराफों की हत्या के विरोध में शुक्रवार जिले भर के सराफा व्यापारी सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए शासन से सुरक्षा और लुटेरों को गिरफ्तार करने की मांग की। गुलावठी में बाजार बंद  बेअसर रहा, जबकि जिले के अन्य कस्बों में बाजार बंद रहे और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नगर के सराफा व्यापारियों ने मथुरा कांड की भर्त्सना की और बाजार बंद कर विरोध जताया। उन्होंने नगर के बाजारों में प्रदर्शन करते हुए सुरक्षा की मांग की। व्यापारियों ने दो सराफा के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। अनूपशहर के सराफा कारोबारियों ने मथुरा में हुई करोड़ा की लूट के व्यापारियों को सुरक्षा देने की मांग की।

सराफा यूनियन अध्यक्ष अनिल जैन के नेतृत्व में सर्राफा कारोबारियों ने बाजार बंद के बाद जलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। व्यापारी नेता नरोत्तमदास गोयल ने कहा कि मथुरा की घटना से सर्राफा कारोबारी दहशत में हैं आम व्यापारियों भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने अनूपशहर के सराफा बाजार में भी स्थायी पुलिस पिकेट तैनात किए जाने की मांग भी की। श्याम रस्तोगी, ब्रजेश गोयल, प्रवीन सर्राफ, राजकुमार मुन्ना, पुनीत जैन, मनोज जिंदल, योगेश ठाकुर, पवन गोयल, पिंकी गोयल आदि रहे।

उधर, गुलावठी में मथुरा में लूटपाट की घटना एवं दो सर्राफा व्यापारियों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश व्यापी सर्राफा बाजार बंद के आह्वान का गुलावठी में कोई असर नहीं दिखा। शुक्रवार को सर्राफा बाजार अन्य दिनों की तरह खुला रहा तथा सामान्य कारोबार हुआ।

सर्राफा व्यापारी नेता सुनील वर्मा ने बताया कि गुलावठी में सर्राफा बाजार बंद करने का निर्णय नहीं लिया गया था। सिकंदराबाद के व्यापारियों ने कोतवाली निरीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को नगर के सराफ व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

बुलियन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सराफ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बात व्यापारी वर्ग काफी खुश था। व्यापारियों के मन में भय मुक्त समाज की आश जगी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अपराधिक घटना उसी प्रकार से हो रही है। व्यापारियों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली निरीक्षक को संबोधित ज्ञापन एसआई शैलेष कुमार को सौंपा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें