फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ससुराल की चौखट पर दामाद ने खुद को पेट्रोल डाल आग लगाई, बचाने में पत्नी भी झुलसी

Tue, 21 Dec 2021 11:00 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

मुस्करा के गुदरिया बाबा मेला मैदान के पास चार थोक निवासी मातादीन अहिरवार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उनका दामाद मनीष (27) निवासी नया रामनगर ईदगाह के पीछे शहर उरई बाइक से घर आए और दरवाजे पर गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
आग लगाने के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे के चार थोक मोहल्ला ससुराल आए जालौन जिला के उरई निवासी युवक ने दरवाजे पर गाली-गलौज कर पत्नी को साथ में चलने की जिद की। पत्नी के अगले दिन चलने को कहने पर वह क्रोधित हो गया और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग बुझाने आई पत्नी भी झुलस गई। दोनों घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


मुस्करा के गुदरिया बाबा मेला मैदान के पास चार थोक निवासी मातादीन अहिरवार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उनका दामाद मनीष (27) निवासी नया रामनगर ईदगाह के पीछे शहर उरई बाइक से घर आए और दरवाजे पर गाली गलौज करने लगे। उन्होंने बताया कि बोतल में लिए पेट्रोल को अपने ऊपर डालकर कर आग लगा ली। वहीं मेले में सैकड़ों की भीड़ घटना देख दामाद को बचाने दौड़ पड़ी। बमुश्किल आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पति को बचाने उनकी पुत्री वंदना भी दौड़ी, जिससे वह भी झुलस गई हैं। वहीं उनकी पत्नी वंदना ने बताया कि उनका पति छोटी-छोटी बात पर मारपीट करता है। साथ ही वह शराब, जुआं का आदी है, जिसके चलते पैसे चुराकर जुआं खेल जाता है। संतान न होने से आए दिन प्रताड़ित करता है, जिस पर उसने अपने पिता को उरई बुलाया था। तब पति ने पिता के सामने उसे मारा पीटा।

पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को बिना बताए घर आ गए और दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज कर अपने साथ उरई चलने को कहा। तब उसने कहा कि आज नहीं कल चलेंगे। इसी बात पर शोर मचाते हुए अपने साथ बोतल में लाए पेट्रोल को अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। सीएचसी इमरजेंसी में तैनात डॉ. हेमंत दशारिया ने बताया कि आग से मनीष 50 फीसदी जल चुका है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें