फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ के लिए दो किशोरों ने की थी वृद्ध की हत्या

Fri, 09 Feb 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
axe
विज्ञापन
भमई गांव में 24 दिन पहले हुई वृद्ध की हत्या में शुक्रवार को मौदहा पुलिस ने दो सगे किशोर भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। दोनों को चित्रकूट के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। चार सौ रुपये के लालच में दोनों भाइयों ने वृद्ध की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन

 सिसोलर थानाक्षेत्र के भमई गांव निवासी सूरा उर्फ आनंदी (75) अविवाहित था। वह गांव से बाहर अपने छोटे से खेत में झोपड़ी बनाकर रहता था। पिछले 16 जनवरी को झोपड़ी से वृद्ध का शव मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। सीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में जांच कर रही टीम ने गुरुवार को गांव के दो किशोरों को पकड़ा और पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान किशोरों ने बताया कि गांव में 19 जनवरी को मेला था। उनके पास मेला देखने के लिए रुपये नहीं थे। इसके लिए वे सूरा बाबा की झोपड़ी में गए थे। सूरा झोपड़ी में आग तापते रहा था। एक किशोर ने सूरा का मुंह दबाते हुए चार सौ रुपये छीन लिए। विरोध करने पर दूसरे भाई ने सूरा पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। सूरा घायल होकर भागने लगा और कुछ दूर जाकर गिर गया। इसके बाद दोनों किशोरों ने सूरा पर ईंट और कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


एएसपी लाल साहब यादव ने बताया कि पकड़े गए दोनों किशोर पहले भी छोटी-छोटी चोरियां करते रहे हैं। छोटा किशोर शातिर है। वह कई बार लोगों की बकरियां चोरी कर बेच चुका है।  थानाध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने दोनों किशोर आरोपियों को सीजेएम न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने उन्हें बाल सुधार गृह चित्रकूट भेजने का आदेश दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें