आग से जली नाश्ता चाय की दुकान।
- फोटो : amarujala
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े चौराहे में शनिवार रात अज्ञात कारणों से कोल्डड्रिंक व चाय, नमकीन की दुकान में आग लग गई। धू-धूकर कर जल रही दुकान ने तीन अन्य दुकानों को चपेट में ले लिया। इसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची। लेकिन तब तक चार दुकानें जलकर राख हो गईं।
रमना गांव निवासी जयराम पाल बड़े चौराहे के निकट गुमटी रखकर कोल्डड्रिंक, बिस्कुट, चाय व अन्य चीजों की बिक्री करता है। उसके मुताबिक बीती रात करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना उसे मिली। जिस समय वह मौके पर पहुंचा तो उसकी दुकान धू-धूकर जल रही थी। दुकान में फ्रिज, 15 हजार नगद, काउंटर व बिक्री का सामान सहित सवा लाख का सामान जल गया।
उसकी गुमटी के बगल में रखी मंगलपाल निवासी रमना की चाय व नमकीन की दुकान भी आग के चपेट में आ गई। उसका भी 80 हजार रुपये का सामान जल गया। फिर रोशन की पुराने टायरों की दुकान व कबाड़ी टुइयालाल की टट्टर की दुकान भी जल गई। दोनों की ही लगभग 90 हजार की क्षति हुई है। समय से सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी सुबह छह बजे के बाद आई। लेकिन तब तक चारों दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं।