फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में महिला पहलवान आकर्षण का केंद्र रहीं

Wed, 28 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा कसबे में प्रत्येक वर्ष की भांति गणतंत्र दिवस पर दो दिवसीय दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें झांसी, दिल्ली, बांदा, कानपुर, उन्नाव, महोबा सहित कई जिलों के पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाए । दंगल में महिला पहलवानों को चेयरमैन माया बाल्मीकी ने हाथ मिलवाकर कुश्ती कराई, जो आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

 
कुरारा कसबे के भौली रोड स्थित भगत तालाब में दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्षा माया बाल्मीकी ने फ ीता काटकर किया। फिर झांसी की महिला पहलवान रेनू व दिल्ली की पहलवान शिवानी का हाथ मिलवाया, साथ ही 31 हजार रुपये दंगल कमेटी को दिए। महिला पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूटी।

महिला पहलवानों की कुश्ती देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा अनशुल बांदा व रमेश उन्नाव व मंगल रहेठिया व मानसिंह कानपुर की कुश्ती बराबरी पर छूटी। संजय मेरापुर लकी चंडीगढ़ व घनश्याम जालौन एवं कंहैया कानुपर की कुश्ती रोमांचक रही। जिसमें लकी ने संजय को घनश्याम ने कन्हैया को पटकनी दी।
विज्ञापन


इसराइल बांदा व राजकुमार चित्रकूट की कुश्ती ने तो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। बीस मिनट तक चली कुश्ती में दर्शक बड़े ही आनंदित हुए। इसराइल बांदा ने राजकुमार को पटकनी दी।

ऊदल धवल ने राजू मेरठ, श्रीराम कानपुर ने छोटे बिल्हौर, महेश बड़ागांव ने फूला महोबा व नंदलाल भौली ने सत्येंद्र जालौन को पटकनी  दी। आदित्य बांदा और विजय कन्नौज के बीच कांटे की कु श्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें