फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कथावाचक पर टार्च जलाई, हंगामा

Sun, 09 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
हंगामा
विज्ञापन
गोहांड (हमीरपुर)। भागवत कथा के दौरान शनिवार की रात अराजकतत्वों ने हंगामा खड़ा कर दिया। कथावाचक पर बार-बार टार्च की रोशनी करने पर विवाद हो गया। इस पर लोगों में हाथापाई हुई।  रात में भागवत कथा बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन


शास्त्री मोहल्ले में देवी प्रतिमा पंडाल में दिन और रात्रि में भागवत कथा हो रही है। इसमें कथावाचक दंपति लोगों को प्रवचन सुना रहे हैं। बीती रात करीब नौ बजे महिला कथा वाचक प्रवचन सुना रहीं थी। तभी कुछ शरारतीतत्वों ने उन पर टार्च की रोशनी मार दी। इस पर प्रवचन सुना रहीं कथावाचक आपा खो बैठीं और युवकों को उल्टा सीधा बोल दिया जिस पर अराजकतत्वों ने हुड़दंग करना शुरू कर दिया। इस पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।

देवी प्रतिमा पंडाल कमेटी के लोगों और अराजकतत्वों के बीच हाथापाई हो गई। इसमें कथा वाचक दंपति भी अछूते नहीं रहे। इस पर कथावाचक अपनी गायन मंडली को लेकर चले गए। रविवार को इस मामले में कस्बे के प्रतिष्ठित लोगों ने सुरक्षा की जिम्मेदारी ली तब कहीं जाकर भागवत कथा प्रारंभ हो सकी। इस मामले में गोहांड पुलिस चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। कहा कि दुर्गा पंडालों में पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है। कहा कि शास्त्री मोहल्ले में दो होमगार्ड और लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें