फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से हर तबका परेशान

Wed, 19 Aug 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की अघोषित कटौती ने सभी का जीना दुश्वार कर दिया है। रात 11 बजे आने वाली सप्लाई आने का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है लेकिन बीती रात जब 12 बजे बिजली की सप्लाई ठप रही तो करीब एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने मुख्यालय के सबस्टेशन पहुंच जमकर हंगामा कर नारेबाजी की। वहीं कटौती के कारण व बरसात के मौसम में लोग जहां छतों के नीचे कमरों में उमस भरी गर्मी में रात जाग कर काट रहे है।
विज्ञापन


इनदिनों जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। रोस्टर के मुताबिक भी विभाग आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। रोस्टर के मुताबिक सुबह 10 से शाम 5 बजे व रात 11 से सुबह 7 बजे तक आपूर्ति की जानी है।

मगर इन दिनों हो रही अघोषित कटौती ने पूरे जनमानस को परेशान कर रखा है। सोमवार की दोपहर 1 बजे आपूर्ति आई और शाम को 5 बजते ही कटौती कर दी गई।

अब रोस्टर के मुताबिक रात 11 बजे आपूर्ति आनी थी लेकिन बिजली आई और कुछ ही मिनटों में गायब हो गई। तो लोगों को लगा कि शायद फाल्ट आ गया कुछ देर में जाएगी। ज्यादा देर होने पर लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा।
विज्ञापन


धीरे धीरे रात 12 करीब बजे नागरिक अमन शहीद मोहल्ला स्थित सबस्टेशन पर हंगामा कर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नागरिकों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

इसके बाद रात 3:30 बजे आपूर्ति आई और रोस्टर के मुताबिक ही सुबह 7 बजे चली गई। विद्युत विभाग के इस रवैए से अब जनता का सब्र टूटता जा रहा है। बिजली पर केंद्रित होने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है।

पानी को लेकर लोग सुबह से हैंडपंपों का सहारा ले रहे हैं। अधिशाषी अभियंता पावर कारपोरेशन एससी श्रीवास्तव ने कहा कि रात 11:30 बजे यमुना नदी किनारे तटबंध के पास सुमेरपुर से आई 33 हजार केवीए की लाइन में फाल्ट आ गया।
विज्ञापन


जिसके कारण रात में बिजली गुल हो गई। इसी के चलते उपभोक्ताओं को यह परेशानी उठानी पड़ी है। फिलहाल अभी रोस्टर के बदले जाने की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें