थाना जलालपुर के ममना गांव के निकट शुक्रवार रात बिजली पोल खाली कर लौट रहा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली खड्ड में जाकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की घटना स्थल पर दबकर मौत हो गई। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक को जेसीबी से बाहर निकाला और पीएम को लिए भेजा है।
बिवांर गांव निवासी रमेश का ट्रैक्टर थाना कु रारा के ककरऊ गांव निवासी रज्जन (40) पुत्र धनीराम चलाता था। वह ट्रैक्टर से पावर कारपोरेशन के स्टोर का सामान ढोता था। पिछले शुक्रवार को हमीरपुर स्थित स्टोर से बिजली पोल लादकर रज्जन सरीला गया था। वहां से खंभे उतारने के बाद वह अकेले रात करीब 11:30 बजे लौट रहा था। ममना के निकट पावर सब स्टेशन के पास तेज गति ट्रैक्टर खड्ड में पलट गया। इसमें रज्जन की दबकर मौत हो गई। वहीं से गुजर रहे बाइक सवार ने यूपी 100 को घटना की सूचना दी। थाना जलालपुर पुलिस ने जेसीबी बुलाकर चालक को बाहर निकाला। मृतक के छोटे भाई अशोक ने बताया कि वह भूमिहीन है।
भाई ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। कहा कि उसके चार बेटियां और एक डेढ साल क ा बेटा है। अशोक ने दी तहरीर में बताया कि बिवांर निवासी रमेश का ट्रैक्टर भाई चलाता था। रात में सरीला के खंभे डालकर लौटते समय घटना हुई है।