फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत

Sat, 27 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
बेतवा पुल में घटना स्थल में मौजूद पुलिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मुख्यालय से बाजार कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार को बेतवा पुल पर ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के हेलापुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (32) पुत्र लक्ष्मीनारायण शनिवार को मुख्यालय बाजार करने आया था। वह सामान खरीदकर दोपहर करीब दो बजे बाइक से घर लौट रहा था। बेतवा पुल के ऊपर कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया और ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। पीछे से दूसरी बाइक से मृतक का चचेरा भाई शिव बालक पहुंचा तो पुलिस को सूचना दी। कुछेछा चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मृतक के परिवार के ज्ञानसिंह ने बताया कि युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। बताया कि अब परिवार की जिम्मेदारी का बोझ युवक के पिता पर आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें