कृषि उत्पादन मंडी समिति में गल्ला संघ व्यापार ने
महाशिवरात्रि पर्व में जनजागरण आयोजित किया। मयंक एंड पार्टी की कलाकार
सहपाली ने देवी गीताें से लोगों को भावविभोर कर दिया। रोहित एंड लवली ग्रुप
की झांकियों ने मनमोह लिया।
कानपुर की मयंक एंड मनोज पार्टी के
गायक कुमार विकास ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। सहपाली ने भोले बाबा व देवी
गीत गाकर धमाल मचाया। रोहित एंड लवली ग्रुप ने शिवजी व पार्वती और काली की
झांकियां संजाई।
कृष्ण-सुदामा मित्रता नाटक के जरिये भक्तों को
बताया कि भगवान प्रेम के भूखे होते हैं। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष
ज्ञानसिंह यादव, शिवकिशोर यादव, राजबहादुर पाल, रामकिशोर कुशवाहा, गल्ला
व्यापार संघ श्रीकांत गुप्ता मथुरा प्रसाद गुप्ता, साकेत गुप्ता, बाबू
यादव, विजय शुक्ला भी मौजूद रहे।