फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपरों की भिड़ंत में चालक की मौत

Wed, 31 Oct 2018 11:17 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपरों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। वहीं इंगोहटा मकरांव के पास बाइक से आ रहा युवक किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर गहबरा के पास मंगलवार देर रात दो डंपरों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक डंपर के चालक की मौत हो गई। हाईवे पर क्षतिग्रस्त डंपर के खड़े होने से जाम लग गया। पुलिस ने चालक के शव को डंपर से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त डंपर को हटवाकर जाम खुलवाया।

पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक शैलेंद्र (26) पुत्र विश्राम कंकुरा थाना फूंफ, जिला भिंड़ का निवासी है। उसके ममेरे भाई गोविंद यादव ने कोतवाली में सूचना दर्ज कराई है कि शैलेंद्र कबरई की ओर डंपर लेकर जा रहा था। तभी गहबरा के पास दूसरे डंपर से सीधी टक्कर हो गई। उधर बिंवार के दिनेश (30) पुत्र सुखनंदन अनुरागी अपनी बाइक से सुमेरपुर की ओर से आ रहा था। तभी इंगोहटा व मकरांव के बीच किसी वाहन की टक्कर से वह गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन


उधर, भरुआसुमेरपुर में मंगलवार रात फैक्ट्री एरिया के पास बाइक सवार हादसे में घायल हो गया। बिवांर थानाक्षेत्र के रोहारी गांव निवासी दिनेश अनुरागी (35) बाइक से बिना हेलमेट लगाए अपने गांव जा रहा था। हाईवे पर फैक्ट्री एरिया के पास उसकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौदहा सीएचसी से उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें