चरस के साथ दो लोग धरे
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर पुलिस ने नाके के दौरान दो युवकों के कब्जे से 478 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए दीपक सिंह निवासी नगरोटा बगवां तथा दीपक कुमार निवासी बनूरी पालमपुर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर पुलिस ने बुधवार सुबह जोगिंद्रनगर के अपरोचरोड़ के समीप नाका लगा रखा था। मंडी की ओर से आ रहे वाहन एचपी 68 ए 1703 की तलाशी ली गई तो उसमें से 478 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस टीम में शामिल एएसआई जय चंद हेडकांस्टेबल अमर सिंह तथा कांस्टेबल रविंद्र कुमार शामिल रहे। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने की है।