सरीला में क्रेशर प्लांट को देखते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट।
- फोटो : अमर उजाला
जरिया थानाक्षेत्र के पहरा गांव में अवैधानिक तरीके से चल रही क्रेशर प्लांट पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छापा मारकर उसे सीज कर दिया है। मौके पर से चार ट्रैक्टर, तीन ब्लास्टिंग मशीनें व एक जेसीबी मशीन बरामद की है। जिसे थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। क्रे शर प्लांट के मुनीम व मैनेजर मौके से भाग
निकले। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगेंद्र सिंह ने सोमवार के क्षेत्र के पहरा गांव में लगे क्रेशर प्लांटों में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि पहरा गांव में दो क्रेशर प्लांट हैं। जिनकी लीज 24 जनवरी को खत्म हो चुकी है। मौके पर जब जाकर देखा गया तो एक प्लांट बंद था। जबकि हरेलाल वर्मा निवासी राठ दूसरे प्लांट
पर अवैध रूप से खनन कर रहे थे। मौके से चार ट्रैक्टर, तीन ब्लास्टिंग तथा एक जेसीबी मशीन बरामद हुई है। इनके द्वारा ब्लास्टिंग के बाद ग्राम समाज की जमीन पर पत्थर रूप रखकर अवैध रूप से कब्जा किया है। लेखपाल से रिपोर्ट लेने के बाद उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। पकड़ी र्गइं मशीनें थाना
जरिया पुलिस के हवाले कर दी गई हैं। खनन करने वाले के विरुद्ध आगे की कार्रवाई के लिए विभागों को कहा गया है। उन्होंने बताया कि खनिज करने वालों ने गलत तरीके से एनओसी भी ली है। क्योंकि क्रेशर प्लांट से लगी हुई आबादी है। छापेमारी के दौरान क्रेशर का मुनीम व अन्य कर्मचारी भाग निकले। मौके पर थानाध्यक्ष जरिया शिवमूरत सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।