फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

Tue, 02 May 2017 10:57 PM IST
hamirpur
विज्ञापन
पिता की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते बेटे राहुल और अंशुल - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शादी के कार्ड बांटकर घर लौटते समय अनियंत्रित आल्टो एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में मौके पर ही कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार को काट कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जवाहर नगर निवासी जगदीश सोनी (55) पुत्र बाबूलाल सोनी के दो पुत्र राहुल और अंशुल हैं। बड़े बेटे राहुल की सात मई को शादी है। मंगलवार की सुबह जगदीश सोनी अपनी आल्टो कार से चालक नन्हे पुत्र नवाब के साथ कार्ड बांटने के लिए मंगलवार सुबह घर से चले। करीब नौ बजे राठ में अपने रिश्तेदार दीवानपुरा मोहल्ला निवासी मथुरा प्रसाद सोनी के यहां कार्ड बांटकर महोबा के लिए निकले। राठ महोबा मार्ग पर सैदपुर गांव के आगे देवांशी पेट्रोल पंप के सामने अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारेे एक शीशम के पेड़ से भिड़ गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर से वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

गाड़ी की छत उड़ गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में दबे शवों का बाहर निकाला। कार्ड में लिखे मोबाइल नंबरों पर फोन कर परिजनों को सूचना दी। जगदीश का कबरई में सराफा का कारोबार है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आल्टो की स्पीड तेज थी। माना जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें