फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें फरार बंदी का नदी में मिला शव

Thu, 22 Sep 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की आंखों में मिर्ची झोंककर भागने वाले पांचवे बंदी का शव बुधवार की शाम बेतवा पुल के नीचे नदी पर उतराता हुआ कोतवाली पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव का मोबाइल पर खीचे गए फोटो से शिनाख्त जेल में निरुद्ध बंदी हरीओम से कराई जो मृतक का मामा है। आशंका जताई गई कि बंदी तैरना नहीं जानता होगा, जिससे उसकी नदी में डूब कर मौत हो गई।
विज्ञापन



गौरतलब हो कि मंगलवार को जिला कारागार में निरुद्ध कराते समय अभिरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के आंखों में मिर्ची झोंककर छह बंदी भाग निकले थे। जिन्हें पुलिस ने रात में की गई कांबिग के दौरान चार बंदी गिरफ्तार कर लिए थे।

दो बंदी राघवेंद्र व बब्लू उर्फ अवधेश रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले थे। बुधवार की शाम करीब पांच बजे बेतवा नदी में पुल के नीचे कुछ मछुवारे शिकार कर रहे थे तभी उन्हें एक युवक का सिर नदी के पानी में नजर आया।
विज्ञापन


यह सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिस पर प्रभारी कोतवाल सुभाष यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और नदी से शव को बाहर निकलवाया।


कोतवाल ने बताया कि शव को फोटो उन्होंने अपने मोबाइल पर खींच कर जेल में निरुद्ध बंदियों से कराई जहां बंदी हरीओम ने शव की शिनाख्त अपने भांजे की रुप में की है। अपर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि बरामद शव फरार बंदी राघवेंद्र का है। जिसका गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें