युवक की मौत की खबर पर रोते-बिलखते परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
पुरैना(ब्यूरो)। कुछ दिन पहले पंजाब के गोविंदगढ़ कमाने गए घुघली क्षेत्र के बसंतपुर के युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।
बसंतपुर निवासी रामअवध मद्धेशिया का 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश मद्धेशिया दो हफ्ते पहले कमाने के लिए पंजाब के गोविंदगढ़ गया था। मंगलवार की शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। वहां रह रहे गांव के ही राजेश शर्मा, राजू, विनोद आदि ने गोविंदगढ़ के कई अस्पतालों में दिखाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
पोखरे में मिली युवक की लाश
कोल्हुई (ब्यूरो)। परसौन के सटे पोखरे में मिली युवक की लाश की शिनाख्त करने में पुलिस जुट गई है। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव परसौन के सटे पोखरे में 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रोगी थी। दो दिन से परसौना के चौराहे पर घूम रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। समाचार लिखेजाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। हालांकि आसपास के लोग जितने मुं उतनी बातें कर रहे थे।