फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंवार कांड के विरोध में व्यापारियों ने भरी हुंकार

Thu, 06 Aug 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर कांड की आग आसपास के जिलो में भी फैलती जा रही है। अभी तक ग्रामीणों के साथ कुछ राजनैतिक दल मोर्चा संभाले थे। अब लड़ाई में उद्योग व्यापार मंडल भी कूद पड़ा है।
विज्ञापन


कस्बे के पाथादेवी मंदिर परिसर में चल रहे महिलाओं के धरना स्थल में पहुंचकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में बुंदेलखंड के कई क्षेत्रों व उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री दिलीप सेठ ने प्रतिभाग किया।

बैठक में 25 जुलाई को कस्बे में हुई घटना के प्रति निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। सभी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों का हौसला बढ़ाकर कदम से कदम मिलाकर चलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ ने बताया कि वह प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी के नेतृत्व में राज्यपाल को पहले ही बिवांर कांड का ज्ञापन दे चुके है।

महामंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन समय रहते दोषियों पर उचित कार्रवाई कर देती तो शायद यह घटना नहीं होती। इस घटना से अंग्रेजी हुकूमत की याद ताजा होती है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बुंदेलखंड के सातों जिलो में व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देगा। जिसमें हमारी मांग रहेगी कि व्यापारियों व कस्बेवासियों पर लगाए गए मुकदमें वापस लिए जाए।

अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो प्रदेश बंद का आह्वान करेंगे। संचालन नगर अध्यक्ष कुरारा श्रीकांत गुप्ता ने किया।

बैठक में हमीरपुर जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, महामंत्री सूर्यकुमार तिवारी, सर्राफा संघ अध्यक्ष राठ मनीष सोनी, मुस्करा नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष राठ दीपक पुरवार, महामंत्री राठ घनश्याम, नगर अध्यक्ष छानी विनोद तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें