मंगलवार को प्राइमरी से लेेकर कक्षा 11 तक के छात्र-छात्राओं के घोषित किए गए परीक्षाफल के बाद मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्यालय स्थित विवेकानंद विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय का परीक्षाफल प्रबंधक रत्ना यादव ने घोषित किया। कक्षा 9 की आकांक्षा को 94 फीसदी अंक लाने पर अन्य मेधावी बच्चों समेत पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सुरेश कुमार, प्रधानाचार्य सुनीता श्रीवास्तव, राममिलन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार प्रजापति व डा.श्रेया की अध्यक्षता में गुरुकुलम पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें पीजी में हर्षित यादव प्रथम, एलकेजी में रेयांश सिंह प्रथम, यूकेजी में भाष्कर प्रथम, कक्षा प्रथम में अंजली गुप्ता प्रथम, द्वितीय में याषिका प्रथम, तृतीय में स्वाती प्रथम, चतुर्थ में सत्यम प्रथम, पंचम में अंशिका गुप्ता प्रथम रही।
इस मौके पर डा.श्रेया ने बच्चों का उचित मार्गदर्शन किया और उन्हें हंसते खेलते आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर कुलदीप निषाद, जलीस खान, प्रबंधक सत्यनारायण गुप्ता, प्रधानाचार्य रुपक गुप्ता आदि मौजूद रहीं।