बुंदेलखंड क्षेत्र में महिलाओं के साथ ज्यादा उत्पीड़न होता है यहॉ लोगो को जागरूक करने की जरूरत है। यह बात एक गेस्ट हाउस में आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की महिला विकास व संस्कृति विभाग की मंत्री अरुणा कुमारी कोरी ने कही।
उन्होंने समर्थ फ ाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। महिलाओं के लिए संचालित हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने जो समस्याएं रखी हैं उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।
घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं राज्य महिला आयोग में सीधे शिकायत कर सकतीं हैं। कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर एफ आईआर दर्ज न होने पर सीधे आयोग में शिकायत करें। वह न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई करेंगी। सदर विद्यायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि खरेहटा गांव में विद्यालय के निर्माण के लिए पहल करेंगे।
इसी तरह से जो समस्याएं रखी हैं उनका निराकरण वे प्राथमिकता से करेंगे। आकांक्षा समिति की सचिव डा.श्रेयाने कहा कि महिलाएं शिक्षा व स्वास्थ्य से पिछड़ गई हैं। उन्हें जागरूक होने की जरूरत है। एक्शन एड के रीजनल मैनेजर खालिद चौधरी, समाजसेविका सीमा शुक्ला, समर्थ फ ाउंडेशन के देवेंद्र गॉधी ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने और इनसे जुड़े मामलों के समाधान तथा संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजन किया गया।
जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी रंजना सिन्हा के द्वारा महिलाओं की गोद भराई का आयोजन भी किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. रामचंद्र, नईमखान मुफीद कादरी, अतीक कुरैशी मौजूद रहे।