फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड बाद से अकौना में दहशत

Sun, 27 Nov 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
गांव में गश्त करता पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकौना गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीण अपने घरों में छुप गए। जब पुलिस गांव पहुंची तब कहीं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण डेर थे कहीं हत्या आरोपी फिर से न आ जाए और फिर किसी को गोली मार दे। पुलिस ने पहुंचकर उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की। मगर तब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर जा चुका था। पुलिस ने उसके घर पर छापामार कर घर में मौजूद उसके पिता हरचरन लोधी को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। हालांकि पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


गांव में तैनात हुआ भारी फोर्स
राठ। अकौना में तीन हत्या से दहशत का माहौल है। इसको लेकर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ योगेश कुमार ने प्रधान के घर की सुरक्षा के लिए एक दारोगा और सिपाही तैनात कर दिया है। प्रधान महबूब ने बताया उसकी जान को खतरा है। कभी भी हत्या आरोपी उसके घर में हमला कर सकते हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। गांव में तैनात पुलिस बल ने पूरे गांव में घूम घूमकर जायजा लिया और ग्रामीणों को साहस बंधाया। वहीं पुलिस ने चार स्थानों पर पड़े खून के नमूने लेकर उसे उसे सील किया है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि जिन जिन स्थानों पर घटना हुई उनकी दूरी एक दूसरे से काफी दूर है।
 
अस्पताल में उमड़ी भीड़
राठ। अकौना में तीन हत्या की सूचना पर परिजनों को सांत्वना देने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व विधायक डा. अंबेश कुमारी, अनिल अहिवार, विधायक गयादीन अनुरागी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं देर रात तक डीएम के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें