हमीरपुर। छत में लगा पंखा ठीक करते समय अचानक बिजली आ जाने से युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर अवस्था में परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा है।
सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पत्योरा गांव निवासी असलम (23) पुत्र बाबू उर्फ उस्मान खां बुधवार दोपहर कमरे में लगा पंखा ठीक कर रहा था। तभी अचानक बिजली आ जाने से युवक करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया।
यह देख परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मां असगरी ने बताया दोपहर में खाना खाने के बाद बेटा पंखा ठीक कर रहा था।
तभी बिजली आ जाने से करंट की चपेट में आ गया। उसके पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। युवक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी शादी की बातचीत चल रही थी।
पंखा ठीक करते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो