फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य व राजस्व विभाग ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कस्बे में एक मकान में चल रही गुटका फैक्टरी के दरवाजे की चौखट उखाड़ कर सील माल ले जाने की खाद्य व राजस्व टीम ने जांच शुरू की है। चार दिन पूर्व खाद्य विभाग टीम ने एसडीएम के साथ छापामार कर दो स्थानों पर चल रही गुटका फैक्टरी को पकड़ा था। इसमें एक मकान का सामान कोतवाली में रखवा दिया था, वहीं दूसरी फैक्टरी में ताला बंद किए जाने पर व्यवसायी मकान की चौखट तोड़ माल ले गए।
विज्ञापन


छोटी जुलेहटी में बीते गुरुवार को खाद्य विभाग के अभिहीत अधिकारी विनोद कुमार की टीम ने एसडीएम सुरेश कुमार के साथ छापा मारकर अवैध गुटका फैक्टरी पकड़ी थी। तलाशी में आठ पॉली बैग, 6 क्लिंटल कटी सुपारी, तंबाकू, 1.5 क्विंटल खुली तंबाकू, बीस खाली बोरे बरामद हुए थे। वहीं इस फैक्टरी से चंद कदम दूर एक दूसरे मकान में छापा डालने के दौरान ताला बंद होने से उसे सीज कर दिया था।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन गुरुवार रात गुटका माफियाओं ने दरवाजे की चौखट तोड़ वहां रखा माल पार कर दिया। सोमवार को खाद्य अधिकारी आरके निरंजन, राठ दक्षिण मौजा के लेेखपाल लोकेंद्र सिंह ने जांच की। खाद्य अधिकारी ने कहा कि लोगों ने लकड़ी के दरवाजे में लगी चौखट को तोड़ा है। फैक्टरी परिसर में रहने वालों से मकान मालिक के नाम की जानकारी ली गई लेकिन लोगों ने कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुटका फैक्टरी की चौखट तोड़कर माल ले जाने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें