हमीरपुर। घर की पुताई के लिए गांव के बाहर नाले के पास मिट्टी लेने गईं महिलाओं के ऊपर मिट्टी का टीला धंसने से दब गईं। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सदर अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुरारा थानाक्षेत्र के कुसमरा निवासी सिद्धेश्वर द्विवेदी की 50 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी गांव की अन्य बीस महिलाओं के साथ भसारी नाले के पास से मिट्टी खोदने गई थी। जहां मिट्टी की खुदाई करते समय टीला धसने से राजेश्वरी मलबे में दब गई।
जिसे देखकर अन्य महिलाएं टीला से बाहर आई और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। गांव के अवधेश पाल व गया प्रसाद पाल ने महिला को टीला से निकालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने बताया सभी महिलाएं घर की पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थी। जहां मिट्टी खोदते समय घटना हो गई।
घर की पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थी महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो